यूपी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में PDA रथ लेकर पहुंचेंगे। वह गोरखपुर एयरपोर्ट से चौरी-चौरा के देवकही गांव तक रथ से जाएंगे। यहां दोपहर 2 बजे क्रांतिकारी शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और दिवंगत विनय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि देंगे।