यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज़ कसते हुए कहा कि ट्रकों पर लिखा रहता है, "सटलअ तो गइलअ, तो सटे नहीं कि गए।" उन्होंने कहा कि बीजेपी की लाइन का तापमान बहुत हाई है। सीएम योगी ने अखिलेश से रामभक्तों और हिंदुओं को लेकर उनकी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगने को कहा।