'अगली पैदाइश तक सीएम बनने की उम्मीद नहीं', अखिलेश यादव को लेकर ओपी राजभर
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के यूपी विधानसभा चुनाव-2027 नहीं लड़ने को लेकर ओपी राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइये हो जाये दो-दो हाथ।" राजभर ने अखिलेश पर आगे तंज़ कसते हुए कहा, "ले दे के एक्कै बार सीएम बन पाए हैं आप, अब अगली पैदाइश तक उम्मीद भी नहीं है।"