बीजेपी छोड़ फिर सपा का साथ देंगे ओपी राजभर? अखिलेश का दावा- 36 सीटें मांगीं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि ओम प्रकाश राजभर के कुछ लोग कथित तौर पर सपा से 36 विधानसभा सीटें मांग रहे हैं। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश ने कहा कि राजभर के लोग उनकी पार्टी की ओर भी आने की उम्मीद लगाए हुए हैं। राजभर फिलहाल एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं।

Load More