गोरखपुर (यूपी) में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान 14 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने घटना को लेकर अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुलडोज़र हर किसी के बस की बात नहीं है और उसे संभालना सबके बस में नहीं है।