यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर तंज़ कसा है। उन्होंने कहा, "हम भी चाहते हैं कि...वह हमारी पिच पर आकर हमारी नाव से सवारी करें...जिससे उसे डुबोने में मदद मिलेगी।" उन्होंने कहा, "अयोध्या के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते थे, आज वहां जा रहे हैं...उन्हें राम भक्तों से माफी मांगनी चाहिए।"