inshorts

गोरखपुर में कल 20 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे अखिलेश, पूर्वांचल में ताकत दिखाने की तैयारी

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 18 नवंबर को गोरखपुर में 20 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ में पूर्वांचल में पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है। सपा ने इस रैली में एक लाख से अधिक समर्थक जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की रणनीति है।