अखिलेश ने बताई मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में हार की वजह, कहा- मरे हुए ने वोट डाला
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर (अयोध्या) विधानसभा सीट के उप-चुनाव में हारने की वजह बताते हुए चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "1 व्यक्ति 6 वोट डाल रहा है...आपने क्या किया? आपने मरे हुए को ज़िंदा कर वोट डलवा दिया। जो लोग मौजूद नहीं थे उनके भी वोट डाल दिए।" यहां से बीजेपी के चंद्रभानु पासवान जीते।