अखिलेश यादव का CM योगी को चैलेंज, 'खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं'
सपा चीफ अखिलेश यादव ने अयोध्या में कहा है कि हर सर्वे में बीजेपी पीछे है और उसे नया प्रत्याशी नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतने ही आश्वस्त हैं तो खुद अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी करने का झूठा दावा करने वाले का 'पानी' जनता उतार देगी।