रामलीला मैदान बन गया लोकतंत्र की हल्दीघाटी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 'देश बचाओ महारैली' को संबोधित करते हुए बीजेपी पर चुनावी अनियमितताओं का आरोप लगाया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। उन्होंने बीजेपी की तुलना 'शकुनि' से की और जन समर्थन की बात करते हुए रामलीला मैदान को 'लोकतंत्र की हल्दीघाटी' बताया।