अखिलेश ने शेयर की एक्सप्रेसवे पर खड़े CM योगी की तस्वीर, लिखा- हुज़ूर-ए-आला अकेले खड़े रह गए
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर शेयर की है। अखिलेश यादव ने लिखा, "हुज़ूर-ए-आला अकेले खड़े रह गए इसी गम में, महफिल लूट ले गया कोई जबकि सजाई हमने।" गौरतलब है कि शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने लैंडिंग की थी।