अखिलेश यादव का दावा- महाकुंभ में लापता हुए 900 पर्यटकों का अब भी कुछ पता नहीं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि प्रयागराज (यूपी) में हुए महाकुंभ में लापता 900 पर्यटकों का अब भी कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, थानों और सार्वजनिक स्थानों पर अब भी 900 से अधिक लापता लोगों के पोस्टर लगे हैं। बकौल अखिलेश, राज्य सरकार इन लोगों के परिवार को स्थिति से अवगत कराए।