सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सस्पेंड कर दिया गया है। इस पेज से 80 लाख से अधिक लोग जुड़े थे और यह तकनीकी खामी है या कोई और मामला है, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। सपा प्रवक्ता नेहा यादव ने X पर लिखा, "विचारों को कुचलने की यह कोशिश जनता के विश्वास पर सीधा आघात है।"