अखिलेश यादव ने इस बात को लेकर उड़ाया बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का मज़ाक

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'अखिलेश जब यूपी सीएम थे तब उनके ऊपर तीन सुपर सीएम (मुलायम सिंह यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादल) थे' बयान को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया है। उन्होंने कहा, "एक सलाह: उप रहें, चुप रहें!...पहले अपने राज्य में…सड़कें बनवाएं...तब देश के सबसे अच्छे...एक्सप्रेसवे बनवाने वालों के बारे में बोलें।"