अखिलेश यादव ने दिवाली पर कहा- दीये-मोमबत्ती पर खर्च करने के बजाय क्रिसमस से सीखो, हुई आलोचना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिवाली को लेकर दिए बयान की आलोचना हो रही है। दरअसल, शनिवार को अखिलेश ने अयोध्या दीपोत्सव पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता...लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव दूंगा। क्रिसमस के समय दुनिया में शहर जगमगाते रहते हैं..हमें उनसे सीखना चाहिए। दीयों-मोमबत्तियों पर इतना खर्च क्यों करना?"