अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में स्वीकारी हार

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार ली है। उन्होंने ट्वीट किया, "लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हुई पीडीए की सच्ची जीत, उनकी (बीजेपी) मिल्कीपुर के विधानसभा की झूठी जीत पर कई गुना भारी है और हमेशा रहेगी।" रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 60,000 वोटों से आगे हैं।