inshorts

यूपी में अखिलेश के रोड शो में JCB से BJP नेता के बेटे की मौत मामले में समारोह का आयोजक अरेस्ट

गोरखपुर (यूपी) में अखिलेश यादव के रोड शो में जेसीबी से 14-वर्षीय आर्यवर्धन की मौत मामले में पुलिस ने 3 और आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनमें स्वागत समारोह का आयोजक सपा नेता मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्टू भी शामिल है। बिट्टू ने किराए पर जेसीबी मंगवाई थी। इस मामले में अबतक 8 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जेसीबी मालिक की तलाश जारी है।