अखिलेश की मौजूदगी में सीएम योगी ने मुस्कुराकर कहा- हमने तो लगवाई है कोविड-19 वैक्सीन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में मुस्कुराकर कहा, "हम लोगों ने वैक्सीन (कोविड-19) लगवाई है।" उन्होंने कहा, "कोविड-19 के मामले में हमने देखा था। इन्होंने कहा था कि वैक्सीन नहीं लगवाएंगे।" मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "पूरी दुनिया इसको (वैक्सीन) स्वीकार कर रही है। डब्ल्यूएचओ ने इसको मान्यता दी।"