अखिलेश ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने के बीच शेयर किया पीएम मोदी की मिमिक्री का वीडियो

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम में वृद्धि के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते कॉमेडियन श्याम रंगीला का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "कीमतों में इज़ाफे के यूं तो सौ बहाने हैं। सच ये है कि उन्हें भरने अपने खज़ाने हैं।" गौरतलब है, बुधवार को 9 दिनों में 8वीं बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए।