बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंगलवार को हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने 15 आतंकवादियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया था जिसको कोर्ट ने मंज़ूरी नहीं दी थी। उन्होंने कहा, "कोर्ट ने उन आतंकवादियों के खिलाफ केस चलाया...उनमें से चार को फांसी हुई और बाकियों को उम्रकैद मिली थी।"