अखिलेश ने शेयर की बीजेपी से 100 से अधिक सवालों की सूची, लिखा- जनता के सच्चे सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी से 100 से अधिक सवालों की सूची शेयर कर लिखा है, "जनता के सच्चे सवाल झूठी बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।" इन सवालों में 'बिना जांच-परीक्षण के कोविड-19 का जानलेवा टीका क्यों लगवाया?', 'अपने नेताओं से बार-बार संविधान बदलने की बात क्यों कहलवाई?' और 'आरक्षण को खत्म करने की बात क्यों उठाई?' शामिल हैं।