अखिलेश बोले- 100 विधायक ले आएं केशव, उन्हें यूपी का सीएम बना देंगे; उन्होंने दी प्रतिक्रिया

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा है कि उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी पार्टी बीजेपी के 100 विधायक तोड़कर ले आएं तो सपा उनका समर्थन कर उन्हें मुख्यमंत्री बना देगी। मौर्य ने कहा, "अखिलेश यादव मुझसे घृणा करते हैं...अखिलेश यादव खुद डूबने वाले हैं...वह मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे।"