मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरिया (उत्तर प्रदेश) में एक जनसभा में कहा, "अखिलेश यादव आज के औरंगज़ेब हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा! औरंगज़ेब ने भी यही किया था। अपने बाप को ही जेल में बंद कर दिया था।"