उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चला नहीं पाने के सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आरोप को बचकाना बताते हुए कहा, "अखिलेश सारी जिंदगी ‘बबुआ’ ही रहेंगे..उनकी ऐसी टिप्पणियां संस्कारों और संस्कृति के विपरीत हैं।’’ दरअसल, अखिलेश ने कहा था, "बाबा योगी को लैपटॉप-टैबलेट चलाना नहीं आता, इसीलिए उन्होंने 2017 में टैबलेट बांटने में इतनी देर लगाई।"