विधानसभा चुनाव से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 'आप' के नेता संजय सिंह और दिलीप पांडेय के साथ बुधवार को तस्वीर शेयर की और लिखा, "एक मुलाकात, बदलाव के लिए!" अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर सिंह ने कहा, "तानाशाही के खिलाफ, बेशक तरक्की और बदलाव के लिए इंकलाब का आगाज़!...अखिलेश जी...मुलाकात और...सार्थक चर्चा के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।"