अगर 'करण-अर्जुन' जैसी कहानी होगी तो सलमान-शाहरुख को साथ ला सकता हूं: राकेश रोशन

फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कहा है, "अगर मेरे पास फिल्म 'करण-अर्जुन' जैसी कोई कहानी होगी जिसमें दोनों के किरदार समानांतर चलें तो मैं निश्चित रूप से सलमान खान और शाहरुख खान को फिर से साथ ला सकता हूं।" उन्होंने बताया, "मैंने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' के लिए सलमान से संपर्क किया था लेकिन वह अपनी निजी समस्याओं में उलझे थे।"