पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को फिरोज़पुर में कहा कि अगर देश की आज़ादी (1947) के समय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री होते तो करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब भारत का हिस्सा होते। उन्होंने ट्वीट किया, "कांग्रेस ने देश के दो पवित्र स्थलों...को भारत से जाने दिया।" बकौल शाह, इसका दुख हर हिंदुस्तानी को है।