inshorts

अगर 24 घंटे के अंदर अपराधी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन करेंगे: अमेठी मामले पर प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अमेठी में दलित लड़की की पिटाई मामले में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को टैग कर ट्विटर पर लिखा है, ''आपके राज में हर रोज़ दलितों के खिलाफ...औसतन 34 अपराध की घटनाएं होती हैं...फिर भी आपकी कानून व्यवस्था सो रही है...अगर 24 घंटे के अंदर अपराधी नहीं पकड़े गए तो आंदोलन कर आपको जगाएंगे।''