अगर अभिजीत दीपके को गिरफ्तार किया गया तो 42 दिनों तक भूख हड़ताल करूंगा: सोनम वांगचुक
ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा है कि अगर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके या अन्य सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया तो वह 42 दिनों की भूख हड़ताल करेंगे। वांगचुक के अनुसार, वह शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "अनुरोध है कि इस आंदोलन को पूर्णता शांतिपूर्ण रखें।"