मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मांडला में जनजातीय गौरव दिवस के दौरान कहा, "एक नई आबकारी नीति आ रही है...महुआ से अगर कोई (आदिवासी) भाई-बहन परंपरागत शराब बनाएगा तो...वह अवैध नहीं होगी।" उन्होंने आगे कहा, "हेरिटेज शराब के नाम से वह शराब की दुकानों में बेची जाएगी...हम उसको भी आदिवासी की आमदनी का ज़रिया बनाएंगे।"