अगर एनपीआर, एनआरसी कानून बना तो एक और शाहीन बाग खड़ा कर देंगे: ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में एक रैली में कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि सीएए कानून को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा, "अगर एनपीआर और एनआरसी को भी कानून बनाया गया तो हम दोबारा सड़कों पर निकलेंगे और यहां पर भी शाहीन बाग खड़ा करेंगे।"