अगर एनसीपी कोर्ट जाना चाहती है तो हम वहां जवाब देंगे: मलिक के दावों पर एनसीबी

महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के दावे 'मुंबई में क्रूज़ पर ड्रग्स केस छापेमारी में बीजेपी और एनसीबी की मिलीभगत है' पर एनसीबी ने कहा है, "अगर वे कोर्ट जाना चाहते हैं तो जा सकते हैं और हम वहां उन्हें जवाब देंगे।" गौरतलब है, इस ड्रग्स केस में अब तक 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।