अगर कोई शराब पीता भी है तो चुपचाप चादर ओढ़कर सोता है: शराबबंदी पर बिहार के JDU नेता
जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने बिहार में शराबबंदी को लेकर कहा है, "अगर कोई इक्का-दुक्का...शराब पीता भी है...तो उसकी बाहर निकलने की हिम्मत नहीं है।" उन्होंने कहा, "शराब पीने के बाद शख्स घर में चादर ओढ़कर सो जाता है।" वर्मा ने एनडीए सरकार की कामयाबी गिनाते हुए कहा कि शराब पीने वाले डरते हैं कि पुलिस पकड़ लेगी।