अगर कटप्पा को कोविड-19 हो सकता है तो किसी को भी हो सकता है, मास्क पहनें: नीतू कपूर

अभिनेत्री नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कोविड-19 से संक्रमित फिल्म 'बाहुबली' में 'कटप्पा' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर सत्यराज की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा, "अगर यह (कोविड-19)...कटप्पा को हो सकता है तो...किसी को भी हो सकता है...कृप्या मास्क लगाएं।" गौरतलब है कि खबरों के मुताबिक, सत्यराज को गंभीर लक्षण महसूस होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।