एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक द्वारा समीर का एक कथित बर्थ सर्टिफिकेट शेयर किए जाने को लेकर कहा है, "अगर उनके पास इसके कोई सबूत हैं...तो वह कोर्ट में पेश करें तभी उस पर न्याय होगा।" उन्होंने कहा, "ट्विटर पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है...यह सच नहीं हो जाएगा।"