अगर पति की कई पत्नियां हो सकती हैं तो औरतों को भी मिले यह हक: गीतकार जावेद अख्तर

गीतकार जावेद अख्तर ने 'दैनिक भास्कर' से कहा है, "एक से ज़्यादा शादी करना हमारे कानून के खिलाफ है।" उन्होंने कहा, "मुस्लिम पर्सनल लॉ में अगर पति की कई पत्नियां हो सकती हैं तो औरतों को भी यह हक मिलना चाहिए।" बकौल जावेद, कॉमन सिविल कोड का मतलब है कि पुरुषों और महिलाओं के लिए एक कानून हो।