अगर पीएम पर की गई मलिक की टिप्पणी झूठी है तो उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए: कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि अगर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी झूठी है तो उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "लेकिन अगर वह झूठ नहीं बोल रहे...तो प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को आगे...आकर माफी मांगनी चाहिए।"