अगर बढ़िया पैसा मिले तो खराब फिल्में करने को भी तैयार हूं: जयदीप अहलावत

अभिनेता जयदीप अहलावत से 'ईटाइम्स' ने पूछा कि 'क्या वह पैसों के लिए बुरी फिल्में करने के लिए तैयार हैं?' जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "पैसों के लिए लगातार ऐसे रोल नहीं करूंगा।" उन्होंने कहा, "दो काम पैसे के लिए कर लो, चार काम अपने मन मुताबिक कर लो।" बकौल जयदीप, बुरी फिल्मों के लिए उन्हें पर्याप्त पैसे मिलने चाहिए।