बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है, "अगर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध या रेप होते हैं तो क्या वहां के मुख्यमंत्री कर रहे हैं।" इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया था कि बेगूसराय (बिहार) में बाइकसवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने करवाई थी। फायरिंग में एक शख्स की मौत हुई थी।