अगर मुझे कोई पसंद नहीं आता तो मेरे लिए उसके साथ काम करना मुश्किल है: सोनम कपूर
ऐक्ट्रेस सोनम कपूर ने कहा है कि वह अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर सेलेक्टिव रहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे उन लोगों के साथ काम करना अच्छा लगता है जिन्हें मैं पसंद करती हूं। अगर मुझे कोई पसंद नहीं है तो मेरे लिए उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल है।" सोनम ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता उनका बेटा वायु है।