फिल्ममेकर आदित्य धर से जून में शादी करने वालीं यामी गौतम ने 'साधारण शादी' को लेकर कहा है, "हम दोनों साधारण हैं और हमें इसे ऐसे ही रखना पसंद है।" यामी के मुताबिक, अगर कोविड-19 महामारी के कारण पाबंदियां नहीं होतीं तब भी उनकी शादी साधारण ही होती। दरअसल, शादी में परिवार के करीबी सदस्य ही शामिल हुए थे।