अगर माओवादी संविधान में आस्था जताते हैं तो हम उनसे बातचीत करने के लिए तैयार हैं: बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि अगर माओवादी भारतीय संविधान में विश्वास व्यक्त करते हैं तो सरकार उनसे बातचीत करने के लिए तैयार है। बकौल बघेल, "हम चाहते हैं कि...बस्तर में शांति और सामान्य माहौल वापस लौटे।" राज्य सरकार के मुताबिक, माओवादी हिंसा की घटनाएं 2017 में 479 से घटकर 2021 में 226 हो गई हैं।