अगर मुझे बिग बॉस के लिए सलमान से ज़्यादा पैसे दिए जाएं तो फिर मैं इसमें चला जाऊंगा: अशनीर
भारतपे के पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें बिग बॉस से ऑफर आया था। अशनीर ने कहा, "आप मुझे बिग बॉस में कभी नहीं देख पाएंगे क्योंकि वहां असफल लोग जाते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अगर मुझे इस शो के लिए सलमान खान से ज़्यादा पैसे दिए जाएं तो फिर मैं इसमें चला जाऊंगा।"