अगर सिद्धू हमेशा के लिए मौन व्रत रख लें तो कांग्रेस और देश दोनों को शांति मिलेगी: विज

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है, "अगर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा के लिए मौन व्रत रख लें तो कांग्रेस और देश दोनों को शांति मिलेगी।" दरअसल, सिद्धू ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ शुक्रवार को मौन व्रत शुरू किया था जिसे शनिवार को खत्म कर दिया।