अगर हार्दिक को कांग्रेस पसंद नहीं तो वह हमारी पार्टी में शामिल हो जाएं: 'आप' के गुजरात प्रमुख

'आप' की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया ने कहा है कि अगर हार्दिक पटेल को कांग्रेस पसंद नहीं है तो उन्हें 'आप' में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "कांग्रेस जैसी पार्टी में उनके जैसे समर्पित लोगों के लिए जगह नहीं होगी।" दरअसल, पटेल ने कहा था कि गुजरात कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि वह पार्टी छोड़ दें।