अगले साल शुरू होगी 'हीरामंडी 2' की शूटिंग: मनीषा कोइराला

अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वेब सीरीज़ 'हीरामंडी 2' की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। 'वेब सीरीज़ (पहला पार्ट) की सफलता के बाद काम मिले' के सवाल पर मनीषा ने कहा, "नहीं, अभी नहीं। कुछ स्क्रिप्ट हैं, तय होने पर कुछ कह पाऊंगी।" संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' का निर्देशन किया था।