inshorts

अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट: भूषण कुमार से ₹3.73 करोड़ की मैकलारेन जीटी मिलने पर कार्तिक

फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टी-सीरीज़ के चेयरपर्सन भूषण कुमार से ₹3.73 करोड़ की कीमत वाली मैकलारेन जीटी मिलने पर अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मज़ाक में कहा है, "अगला गिफ्ट प्राइवेट जेट चाहिए सर।" बकौल आर्यन, "मेहनत का फल मीठा होता है यह तो सुना था लेकिन इतना बड़ा होगा नहीं पता था…भारत की पहली मैकलारेन जीटी।"