अभिनेता सोनू सूद ने झारखंड में पिछले दिनों एक सरकारी स्कूल की बदहाली की रिपोर्टिंग करते 12-वर्षीय बच्चे के वीडियो को मंगलवार को शेयर कर कहा, "सरफराज़ अगली रिपोर्टिंग अपने नए स्कूल से करना।" उन्होंने लिखा, "बस्ता बांध, स्कूल और हॉस्टल तेरा इंतज़ार कर रहे हैं।" वायरल हुए वीडियो में सरफराज़ बोतल को माइक बनाकर रिपोर्टिंग करता हुआ दिखा था।