'अग्निपथ' योजना के विरोध में 'आप' सदस्य भेजेंगे पीएम मोदी को ₹420 के चेक: संजय सिंह

'आप' नेता संजय सिंह ने कहा है कि 'आप' सदस्य 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ₹420 के चेक और डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) भेजेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से कहा जाएगा कि सेना के साथ 'चार सौ बीसी' (धोखाधड़ी) न करें और भारत माता की रक्षा के लिए पैसे का रोना न रोएं।