बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह 'सहूलियत' क्यों?" उन्होंने लिखा, "राष्ट्ररक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं...क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले?"